{"_id":"5fe238eb8ebc3e3b865b4094","slug":"two-accused-of-petrol-pump-robbery-case-arrested-in-encounter-azamgarh-news-vns5649565168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूट कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव स्थित पेट्रोल पंप से हुई लूट के दो वांछितों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वांछितों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, बाइक व लूट के रुपये भी बरामद किए है।
भोगईचा गांव स्थित श्याम फिलिंग किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर 12 दिसंबर की देर शाम तीन बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर लूटपाट किया था। बदमाश कुल 1.07 लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना की सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। आनन-फानन में बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर कांबिंग भी शुरू कर दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने इस लूट कांड को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में पकड़ लिया था। वहीं अन्य वांछितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप से हुई लूट की घटना में शामिल दो शातिर अपराधी गौरी नहर तिराहा के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया और भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने एक बाइक, दो तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस व लूट के 5260 रुपये भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रूद्रप्रताप सिंह पुत्र संजय निवासी देवकली थाना मेंहनगर व आतिफ पुत्र आदिल निवासी कोलघाट थाना शहर कोतवाली बताया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। अभी इस घटना में शामिल तीन शातिर लूटेरे पुलिस पकड़ से दूर है।