{"_id":"6197e56ff5a5a61a650ae626","slug":"two-accused-arrested-for-kidnapping-girl-for-ransom-azamgarh-news-vns623500280","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए युवती का अपहरण करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती के लिए युवती का अपहरण करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
महाजनी टोला में मंगलवार की रात फिरौती के लिए युवती के अपहरण के मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक नामजद व दो अज्ञात अभी फरार हैं।
महाजनीटोला निवासी 20 वर्षीया महिला मंगलवार को अपने भतीजे के जन्मदिन का न्योता देने पड़ोसियों को गई थी। तभी कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। बुधवार की सुबह सात बजे के युवती को बरामद किया गया।
युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हमजा, वाकिम और शाह आलम तथा दो अज्ञात लोगों पर फिरौती के लिए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि अबु हमजा निवासी पठानटोला और मो. वामिक निवासी सुसहट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि फिरौती के लिए उन्होंने युवती का अपहरण किया था। तीसरे नामजद अभियुक्त शाह आलम की तलाश की जा रही है।