फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two absent including the headmaster posted in enrollment duty

नामांकन में ड्यूटी पर तैनात प्रधानाध्यापक समेत दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब

Mon, 14 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two absent including the headmaster posted in enrollment duty
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सह प्रभारी डिस्ट्रिक्ट व प्रधानाचार्य ललिता वर्मा और वीएसटी प्रभारी कलिका कुमार अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाध्यापक ललिता वर्मा जो सह प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर व कलिका कुमार वीएसटी प्रभारी अनुपस्थित पाई गईं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शिथिलता एवं गैर जिम्मेदाना व्यवहार परिलक्षित होता है। सीडीओ ने दो दिन के अंदर दोनों लोगों को अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। यदि जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर करते हुए विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति कर दी जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed