{"_id":"5a46944d4f1c1b74698c4c37","slug":"turns-out-all-day-sun-somewhere-burns-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन नहीं निकली धूप, कहीं कहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन नहीं निकली धूप, कहीं कहीं जले अलाव
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
fog
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में ठंड और कोहरे से लोग परेशान हैं। सुबह घने कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने शाम को लोगों को जल्द ही घर लौटने को विवश कर रही है। पूरे दिन धूप निकलने का इंतजार होता रहा। जिसके कारण पूरा दिन लोगों का ठिठुरते ही बीता। शाम होते ही गलन में और इजाफा हो गया।
विगत कई दिनों से जनपद में पड़ रहे कोहरे और ठंड के कारण जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण कुछ दूरी तक देखना भी मुश्किल हो गया है। सुबह के समय लोग घरों से निकलने में भी कतराने लगे हैं।
स्कूूलों में दो दिन की छुट्टी होने से छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत है। गुरुवार की शाम छह बजे के बाद ही कोहरे ने पूरे जनपद को ढक लिया। रात नौ बजते-बजते पांच मीटर की दूरी तक देखना भी भारी हो गया।
विज्ञापन
जिसके कारण फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हुई वह रेंगते नजर आए। शुक्रवार की सुबह भी वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह 10 बजे के बाद कोहरे में कमी आई। आफिस जाने वाले लोग घरों से बाहर निकले लेकिन गलन इतनी ज्यादा थी कि उनकी निगाहें शरीर को गर्म करने वाले साधनों को ढ़ूढ़ती नजर आई।
नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में जलाए गए अलाव जलते नजर आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर लकड़ी की कमी देखने को मिली। पूरे दिन ठिठुरने के बाद शाम को भी राहत नहीं मिली। हालांकि गुरुवार की अपेक्षा कोहरा कम दिखा लेकिन गलन ज्यादा थी। वहीं प्रशासन की ओर से पूरे जनपद के गरीबों और जरूरतमंदों में कंबल वितरण का कार्य तेेजी से किया जा रहा है।
जिले में अलाव जलाने के लिए सभी को निर्देश दिए जा चुके हैं। कंबल वितरण का कार्य जरूरतमंदों में किया जा रहा है। लेकिन अब नगर क्षेत्र में रिक्शा चलाने वालों को भी कंबल दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
लवकुश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन।
अलाव नहीं जल रहे
अहरौला। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। तहसील प्रशासन भले ही प्रमुख चौराहों तिराहों पर अलाव की व्यवस्था का दावा कर रहा हो लेकिन अहरौला क्षेत्र के किसी भी चौराहे तिराहे पर अब तक अलाव जलना शुरू नहीं हुआ है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन कागज पर ही अलाव जलवाने के मद में आए लाखों रुपये का खर्च दिखा कर सरकारी पैसे का वारा-न्यारा करने में जुटी है। लोगों ने क्षेत्र के अहरौला, पकड़ी, चांदनी चौक, शाहपुर, खजुरी, बसही, गोपालगंज, गहजी आदि बाजारों में आलाव के व्यवस्था की मांग की है।
खुले में सो रहे लोगों को कंबल बांटने में मशगूल अधिकारी
आजमगढ़। शासन के फरमान और जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में गलन भरी रातों में घूम-घूमकर कंबल का वितरण किया जा रहा है। खुले में सो रहे लोगों को कंबल की गर्मी पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी रात-रात भर सड़कों पर विचरण कर रहे हैं।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल बनारसी राम के साथ ऊदपुर गांव स्थित रेलवे स्टेशन के मैदान मे टेंट डालकर रह रहे बंजारा जाति के 50 लोगों में कंबल का वितरण किया।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच गुरुवार की रात मेंहनगर और आसपास के गांवों के 140 गरीबों में कंबल का वितरण किया।
सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन और तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। जीयनपुर में हाइडिल के पास बांसफोर गरीबों और आसपास के क्षेत्रों में कुल 150 से अधिक कंबल वितरित किया गया।
मेंहनगर में कागजों पर जल रहे अलाव
मेहनगर। तहसील क्षेत्र के कुल 327 गांवों के साथ प्रमुख बाजार और चौराहों पर अलाव जलाने का कागजी फरमान जारी किया गया। इस घने कोहरे के साथ सर्द हवांओं ने जहां जन-जीवन के साथ यात्रा करने वालों को परेशान कर रखा है।
वहीं प्रशासन द्वारा ठिठूरती ठंड से बचाने के लिए किया गया इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं तहसील प्रशासन का अलाव जलाने का आदेश मातहतों के ठेगें पर है। वैसे देखा जाए तो तहसील मुख्यालय से लेकर गौतम नगर, खरिहानी, सिंहपुर, बोंगरिया, रासेपुर, फद्दूपुर आदि बाजारों और चौराहों पर अलाव जलाने की बात कही गई है।
जबकि कहीं अलाव की व्यवस्था ही नहीं है। तहसीलदार पीके राय ने बताया कि इसकी जानकारी आपदा देख रहे रजिस्टार कानूनगो ही बता पाएंगे। जबकि तहसील मुख्यालय से मात्र 500 मीटर स्थित जयनगर चौराहे पर अलाव नहीं जल रहा है।