फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck entered the shop, crushed a sleeping woman

दुकान में घुसा ट्रक, सोई महिला को कुचला

Mon, 07 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Truck entered the shop, crushed a sleeping woman
सिधारी थाने के पास सड़क किनारे दुकान को तोड़ते हुए खाई में पलटा ट्रक। - फोटो : AZAMGARH
बलरामपुर/रानी की सराय। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली बाईपास के पास चाय-समोसा की एक दुकान में सोमवार की भोर में आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए खाई में चला गया। वाहन की चपेट में आकर दुकान में सोई महिला की मौत हो गई तो वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान में सोए बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी मदन राजभर (43) पुत्र सिरपत राजभर ने सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली बाईपास के निकट नोबल अस्पताल के पास चाय-समोसे की दुकान खोल रखी है। यहीं छप्पर डालकर वह अपने परिवार के साथ रहता भी था। सोमवार की भोर में मऊ की तरफ से आ रहा आलू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मदन के दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पीछे स्थित खाई में चला गया। इस हादसे में मदन जहां गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं उसकी पत्नी अनीता राजभर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतका की चार बेटियां और एक पुत्र जो वहीं मौजूद थे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मदन की पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए, खाई में गए ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सिधारी थाने के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई दुकान।

सिधारी थाने के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई दुकान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed