फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck bad, jam on the highway for hours

दो ट्रक खराब, हाईवे पर घंटों जाम

Mon, 02 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Truck bad, jam on the highway for hours
रानी की सराय कस्बे में ट्रक खराब होने से लगा जाम।
रानी की सराय में सड़क पर दो ट्रकों के खराब होकर खड़े होने से हाईवे पर सोमवार को भी जाम लगा रहा। रविवार की सुबह रानी की सराय में एक ही स्थान पर दो ट्रक खराब होने से घंटों जाम लगा रहा। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी न तो ट्रक हटाए जा सके और न ही उनकी मरम्मत कराई गई।  
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, फूलपुर आदि जगहों के लिए जाने का एक मात्र रास्ता है जो रानी की सराय बाजार से होकर गुजरता है।। रविवार की भोर में वाराणसी की तरफ से बालू लादकर आजमगढ़ की ओर जो रहा ट्रक बीच सड़क पर ही खराब हो गया। जिस स्थान पर ट्रक खराब हुआ वहां सड़क बहुत ही संकरी है।
विज्ञापन


ऐसे में चालक किसी तरह से गुजर रहे थे कि रविवार की दोपहर इसी खराब पड़े ट्रक के ठीक बगल में दूसरा ट्रक फंस गया। ऐसे में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। घना कोहरा के बीच जाम लग जाने की वजह से रानी की सराय थाने की पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन रानी की सराय से निजामाबाद, फरिहां होते हुए जबकि आजमगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को चेकपोस्ट से फरिहां, निजामाबाद, भदुली, आरटीओ कार्यालय से कर दिया गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से भीड़ थोड़ा कम थी लेकिन सोमवार की सुबह से ही इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई। चालक जाम में फंसे हुए थे।

  लेकिन बाजार में पुलिस नदारद रही। जाम में कई एबुलेंस की गाड़ी भी फंसी रही। लोग बचने के लिए बाजार के गली मुहल्लों से निकलने के प्रयास में फंसकर किसी तरह से निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed