फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tripping 18 times in the evening, power cut 16 times at night, 22 hours supply only on paper

Azamgarh News: शाम में 18 बार ट्रिपिंग, रात में 16 बार कटी बिजली, 22 घंटे आपूर्ति सिर्फ कागज पर

Mon, 27 Apr 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tripping 18 times in the evening, power cut 16 times at night, 22 hours supply only on paper
आजमगढ़। जिले में 42-43 डिग्री सेल्सियस गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को बेेहाल कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरीय क्षेत्र में 22 घंटे आपूर्ति का दावा है। हकीकत ये है कि ग्रामीण क्षेत्र में कहीं 8 से 9 घंटे और कहीं 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है। वहीं शहरीय क्षेत्र में 15 से 17 घंटे में कई बार की ट्रिपिंग में आपूर्ति मिल पा रही है।
विज्ञापन

हाल यह है कि दिन तो दिन रात भी लोगों को बिजली के इंतजार में काटनी पड़ रही है। शनिवार की रात शहर के लक्षिरामपुर, भवरनाथ, लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा, गुरु टोला, कुंडीगढ़ आदि मुहल्लों में पांच से छह बार बिजली ट्रिप की। बिजली कटते ही लोगों को छतों पर भागना पड़ा।
विज्ञापन

बरदह विद्युत उपकेंद्र से 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। एक ही रात में करीब 16 बार बिजली कटने और शाम में 18 बार ट्रिपिंग होने की बात सामने आई है। उपकेंद्र से करीब 200 से 250 गांव जुड़े हैं। जेई आतिश यादव ने बताया कि अधिक लोड के कारण बिजली ट्रिप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया : अचलीपुर निवासी मनोज पांडेय ने बताया कि रात में केवल डेढ़ घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी से बच्चे रो रहे हैं। दिन में 7 से 8 घंटे बिजली मिल रही।एसडीओ दिलीप वर्मा ने बताया कि पहले के रोस्टर के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
लाटघाट : शनिवार की रात 9:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली नहीं रही, भोर में भी दो घंटे कट रही। यही हालत सब स्टेशन रौनापार का भी है। जेई आदर्श वर्मा ने बताया कि जो रोस्टर मिला था, उसी अनुसार बिजली दी जा रही है। सब स्टेशन रौनापार के जेई विजय यादव ने बताया कि बिजली 06 घंटा कटी थी और दिन में लाइन रह रही है।
बूढ़नपुर : एसडीएम अभय राज पांडेय ने विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्र से आए दिन विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र मिल रहे हैं, विभाग ध्यान देने को तैयार नहीं है। जेई सुधाकर यादव ने बताया कि विद्युत कटौती रोस्टिंग के हिसाब से की जा रही है। कभी-कभी लोकल लोकल फॉल्ट और ओवरलोड के चलते बिजली खराब हो जा रही है।

अहरौला : फुलवरिया बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बीते कई दिनों से बिजली विभाग के लापरवाही से गर्म होकर धुआं दे रहा था। इसकी शिकायत महेंद्र पाठक, सुदामा चौहान, हरीश पाल, मृत्युंजय ने विभाग के अधिकारियों से की थी।
शनिवार की ट्रांसफाॅर्मर जल गया। भाजपा के लालगंज जिला उपाध्यक्ष हरीश तिवारी से लोगों ने शिकायत की। अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ये चेक कराया जा रहा है कि ट्रांसफाॅर्मर जल चुका है या अभी मेंटीनेंस के बाद काम करेगा। अगर ट्रांसफाॅर्मर जल गया है तो उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर में महज 8 से 9 घंटे बिजली मिल पा रही है, उसमें भी बार-बार कटौती होती है। विभाग कटौती तो करता है पर बिजली बिल की पूरी वसूली करता है। दयानंद जायसवाल, नगर पंचायत अतरौलिया।
भीषण गर्मी के चलते दिन में भी बिजली की भारी किल्लत हो रही है। दिन में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि शाम को बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। विकास राय, बरदह।

शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां कहीं फाल्ट की समस्या आ रही है, वहां शटडाउन लेना पड़ रहा है। राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed