आजमगढ़। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल महापुरुषों को याद करते हुए जुलूस निकाला। राष्ट्रीय ध्वज के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा अंग्रेजों भारत छोड़ों नारे के साथ महात्मा गांधी ने करो या मरो का जो नारा दिया उनके आवाह्न पर देश के युवा क्रांतिकारियों ने बड़ी संख्या में देश की आजादी के लिये संघर्ष किया। इसी क्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन डे कार्यक्रम का आयोजन शहर के डीएवी पीजी कॉलेज में डॉ. गीता सिंह द्वारा आयोजित किया गया। संगोष्ठी में डॉ. गीता सिंह ने कहा कि-हमें आजादी बड़ी मुश्किल से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। ट्रेन लूट की घटना क्रांतिकारी संगठन राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में की गयी थी। अशफाकउल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद, सचिंद्र बख्शी, केशब चक्रवर्ती, मनमथनाथ गुप्ता आदि उनके सहयोगी थे। अंबिका सेवा संस्थान द्वारा शहर में 101 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गिरजाघर के पास स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष तिरंगा यात्रा को रवाना किया। डीएम ने कहा कि इस मुहिम में सबको सहयोग करना चहिए जिससे कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्र, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, जयप्रकाश पांडेय, अभिषेक जायसवाल, रूपनारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार क्रांति तिरंगा यात्रा का आयोजन सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव व क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव के नेतृत्व में हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सपा कार्यालय से शुरू होकर केसरी सिंह चौक, रोडवेज सहित पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए फिर पुन: कार्यालय पर जाकर समाप्त हो गई। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, चेयरमैन सुभाषचंद जायसवाल, जगदीश पांडेय, अमरनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा नेता विजय सोनकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाजार स्थित दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। लगभग 230 झंडे का वितरण दुकानदारों के साथ आम राहगीरों को भी ने वितरित किया। लालगंज संवाददाता अनुसार विधायक बेचई सरोज व पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के नेतृत्व में लालगंज में भव्य तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा डाक बंगले से कस्बा लालगंज होते हुए मसीरपुर तिराहे पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में राजनरायन यादव, शरद यादव, वसीम अहमद, नूर आलम उपस्थित रहे।