फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor colored countryside town

तिरंगे के रंग में रंगे नगर देहात

Mon, 25 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tricolor colored countryside town
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही पूरा जिला इसके उल्लास में भरा नजर आया। तिरंगे में रंगे टोपी और झंडे की इतनी बिक्री हुई कि नगर और देहात क्षेत्रों में अधिकतर लोग इससे रंगे नजर आए। सरकारी दफ्तरों में जहां तैयारी को अंतिम रूप दिया गया तो पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटा रहा। सोमवार शाम को विभिन्न जगहों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सबके आकर्षण का केंद्र पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड होगी। इसमें एनसीसी, होमगार्ड्स, पुलिस के जवान शामिल होंगे। वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव रूट मार्च की सलामी लेंगे।
विज्ञापन



इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।  जुलूस की तैयारी के लिए बच्चों ने सोमवार शाम चौक, पुरानी कोतवाली, कोट, कटरा आदि मुहल्लों की दुकानों से झंडा, टोपी, बैच गमछा आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने रोजवेज, रेलवे स्टेशन, होटलों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की पड़ताल की। संवेदनशील क्षेत्रों पर खासतौर पर पुलिस की नजर रही। खोजी कुत्तों के माध्यम से भी रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पड़ताल की गई।



एसपी सिटी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने हर आने जाने वाले यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। शाम होते ही समस्त सरकारी भवन रंगीन झालरों की रोशनी में नहा उठे। समस्त सरकारी भवनों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed