{"_id":"6ad9165c339323afa4018208","slug":"tributes-paid-to-martyred-police-personnel-on-police-commemoration-day-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159214-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित स्मृति स्थल पर कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबह आठ बजे आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने शहीद पुस्तिका का वाचन किया और अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए कहा गया कि उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल को जनसेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।