फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute to the dead children in terror attacks

आतंकी हमले में मृत बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 19 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़, Updated Fri, 19 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the dead children in terror attacks

विज्ञापन
 निजामाबाद : नगर पंचायत के फरहाबाद स्थित मां शीतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। सुबह प्रार्थना के समय बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के अध्यक्ष डा. सुदर्शन मिश्र ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरजीत प्रजापति, शुभम मिश्र, शिवम रावत, राहुल सिंह, अर्चना, पूजा, प्रिया, संजू, गुलाबी देवी आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया : मदरसा बसीरतुल उलूम अतरौलिया में आयोजित शोकसभा में पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमलेे में मारे गए बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर मदरसे के प्रधानाचार्य हाफिज जमिल, प्रबंधक रज्जाक अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 अंबारी: आजाद पब्लिक स्कूल अंबारी में पाकिस्तान के पेशावर में आतंकियों द्वारा स्कूल में आतंकी हमले में बच्चों की निर्मम हत्या की निंदा की गई। इस दौरान बच्चों सहित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके प्रबंधक वसीम अहमद, फहीम अहमद, प्रधानाचार्य अब्दुल अजीज, सूर्यनाथ, मुक्तेश्वर पांडेय, रामसजीवन, मो. जाहिद, श्रृंगार, सुमन यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में शुक्त्रस्वार को पाकिस्तान के पेशावार में आतंकी हमले में मारे गये स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई।


इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। इस मौके पर कार्यवाहक प्रबंधक शोराब सिद्धिकी, प्रधानाचार्य अजय पांडेय, संतोष यादव, अभिषेक, सुजीत, कृष्णा यादव, मो. जफर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed