फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Treatment is possible if cancer is detected early: Dr. Praveen

कैंसर की समय रहते पहचान होने पर उपचार संभव : डॉ. प्रवीण

Thu, 16 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Treatment is possible if cancer is detected early: Dr. Praveen
16 श्री गांधी पीजी कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी को संबो​धित करती वक्ता। संवाद
सगड़ी। गांधी पीजी कॉलेज, मालटारी में बुधवार को ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ’ एवं ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सुचिता श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह ‘कुंदन’ ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। नशामुक्ति और संतुलित जीवनशैली से इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। मुख्य वक्ता प्रो. हसीन खान और प्रो. अखिलेश चंद्र ने कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपाय पर जानकारी दी। विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। संचालन एवं संयोजन डॉ. (लेफ्टिनेंट) चंदन कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. दान बहादुर यादव, डॉ. मंजुला चौरसिया, डॉ. ममता राय, डॉ. अनंत त्रिपाठी, डॉ. राजेश यादव, डॉ. दुर्गेश आदि रहे। प्राचार्या प्रो. सुचिता श्रीवास्तव ने सभी का आभार किया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ‘कैंसर मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed