फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transgender will be able to easily get identity certificate

ट्रांसजेंडर आसानी से बनवा सकेंगे पहचान प्रमाण पत्र

Sat, 06 Feb 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Transgender will be able to easily get identity certificate
आजमगढ़। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग आसानी से अपना पहचान प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए पोर्टल से उन्हें मदद मिलेगी। उन्हें अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। बस अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर ट्रांसजेंडर लोगों के पहचान पत्र बनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हमेशा से ही ट्रांसजेंडर (किन्नर) को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ा है। अब ट्रांसजेंडर को मुख्य धारा में लाने के लिए व उनकी पहचान का सशक्त हस्ताक्षर के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुआत की है। इससे सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय पोर्टल कई मायने में ट्रांसजेंडर के जीवन को सरल बनाएगा।
विज्ञापन

आवेदक वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठा सकते है। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आवेदक पोर्टल से इसे खुद ही डाउनलोड कर सकेंगे। पोर्टल का उपयोग के पीछे शासन व प्रशासन का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व सुविधाजनक बनाया जाना है। पोर्टल पर आवेदनकर्ता आवेदन की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। - विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed