फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformers kept in the open at eight places in the city are inviting accidents.

Azamgarh News: शहर के आठ स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर दे रहे दुर्घटना को न्यौता

Sun, 07 Jul 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open at eight places in the city are inviting accidents.
आजमगढ़। अगर आप शहर की पटरियों पर चल रहे हैं, तो जरा संभलकर चलिए, विद्युत विभाग ने सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर लगाकर खुला छोड़ दिया है। वर्षों बाद भी इसको जाली आदि लगाकर सुरक्षित नहीं कर पाया है। खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। शहर के सिविल लाइन, दीवानी कचहरी, नगर पालिका चौराहा, सिधारी, बेलइसा, बदरका, दलालघाट, मुकेरीगंज, लाल डिग्गी, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर विभाग विद्युत आपूर्ति के लिए सड़क किनारे चबूतरा बनाकर ट्रांसफॉर्मर रख दिया है। खुले में रखे इन ट्रांसफॉर्मरों को विभाग जाली आदि लगाकर सुरक्षित करने से पहले आपूर्ति शुरू कर दी। आज भी इन ट्रांसफॉर्मरों से शहर के विभिन्न मुहल्लों की बिजली आपूर्ति की जाती है। कई ट्रांसफॉर्मरों के तार तो सड़क पटरी तक फैले हुए हैं। जबकि पटरियों से राहगीर के साथ ही स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। तारों में बिजली रहने के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कुछ ट्रांसफार्मर तो दुकानों के सामने ही खुले में रखकर छोड़ दिए गए हैं। यहां हमेशा ग्राहकों का आना जना लगा रहता है। इधर बारिश भी शुरू हो गई है। कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों के आसपास घास फूस उग आए हैं। ऐसे में अगर कोई पशु वहां पहुंचा तो उसका बचना मुश्किल होगा। शहर में खुले में रखे गए ट्रांसफॉर्मरों को जाली लगाकर सुरक्षित करने के लिए नगर निकाय योजना में टेंडर भी हो चुका है। लेकिन अभी भी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed