फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformer control unit exploded, four scorched including mother and daughter

ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट फटा, मां-बेटी समेत चार झुलसे, हड़कंप

Sat, 01 Aug 2020 10:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 10:16 PM IST
सार

  • रामलीला मैदान सिधारी के पास हुई घटना 
  • बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
Transformer control unit exploded, four scorched including mother and daughter
आग लगने से फटा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ शहर के सिधारी रामलीला मैदान के पास लगे ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट शनिवार को दिन में ढाई बजे तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे सड़क पर मौजूद चार लोग झुलस गए। आनन-फानन में झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
रामलीला मैदान सिधारी के पास स्थित शापिंग मार्ट को बिजली सप्लाई के लिए एक ट्रांसफार्मर लगा है। जिसके साथ कंट्रोल यूनिट भी लगाई गई है। कई दिनों से इसकी कंबाइंड यूनिट खराब थी और स्पार्किंग होती रहती थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के लोग इसे ठीक नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन

शनिवार को अचानक ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट तेज धमाके के साथ फट गया और तेल के साथ ही आग का गोला नीचे आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से गिरजा देवी (52) और उसकी बेटी सुनीता(15) , प्रताप मद्धेशिया(28) व गोपाल मद्धेशिया (22) सभी निवासी सिधारी रामलीला मैदान झुलस गए। 

इसमें गिरजा देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। दो दिनों पूर्व सड़क की दूसरी पटरी पर लगे ट्रांसफार्मर का कंट्रोल यूनिट भी जल गया था।

जो कंट्रोल यूनिट शनिवार को जला है। वह भी अभी दो-तीन दिन पूर्व ही विभाग द्वारा लगाया गया था। सूचना पर सिधारी पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। 

विभाग ने कोई लापरवाही नहीं की है। शिकायत मिलने पर घटना के पहले ही टीम ने कंट्रोल यूनिट को ठीक कर सप्लाई चालू कराया था। सप्लाई चालू होने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी से कंट्रोल यूनिट फट गई। जहां तक सप्लाई की बात है तो शॉपिंग मॉल की लाइट काट कर शेष सप्लाई चालू करा दी गई है। - अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, वितरण खंड प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed