फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   transformer

एक तो गुल है बत्ती वहीं शिकायत पर अधिकारी कर रहे दुर्व्यवहार

Wed, 24 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
transformer
आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली-आसिफगंज मुहल्ले का ट्रांसफार्मर सोमवार को दिन में जल गया। बदलने की मांग पर एसडीओ भड़क उठे और शिकायत कर्ताओं से दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पुरानी कोतवाली स्थित सूर्यकुमार सिंह पार्क के पीछे बिजली विभाग का सबस्टेशन है। यहां पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। बीते दो माह में पांचवी बार ट्रांसफार्मर सोमवार को दोपहर में चल गया। जिससे पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, तकिया आंशिक, सीताराम आदि मुहल्लेे की बत्ती गुल हो गई। यह पूरा इलाका व्यवसायिक क्षेत्र है। सैकड़ों की संख्या में दुकाने है वहीं आवासीय भवन भी है। बत्ती गुल होने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। चार घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा विभाग करता है लेकिन 24 घंटे के बाद भी जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। जिस पर कस्बे के लोग आक्रोशित हो गये और सिधारी हाईडिल पहुंच कर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। इसी दौरान एक एसडीओ रौब में आ गये और शिकायतकर्ताओं से उलझ गये। मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, एक्सईएन अरिवंद सिंह आदि ने बीच बचाव का मामला शांत कराया। इसके बाद आक्रोशित शिकायतकर्ता वापस लौटे और पुरानी कोतवाली तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज एलवल ने लोगों को समझा बुझा कर दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

विरोध में पूरे दिन बंद रही सैकड़ों दुकानें
एक तो चौबीस घंटे से बत्ती गुल वहीं विभागी अधिकारियों के दुव्र्यवहार से आक्रोशित क्षेत्र के दुकानदारों ने बिजली विभाग के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखी। क्षेत्र के सैकड़ों दुकानों का शटर मंगलवार को डाऊन रहा और दुकानदार दुव्र्यवहार के खिलाफ दिन भर आंदोलित रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर है नहीं और शाम तक लगा देने का दावा
पुरानी कोतवाली सब स्टेशन पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था जो जल गया है। ट्रांसफार्मर के बदलने जाने के बाबत पूछे जाने पर एक्सईएन खंड प्रथम अरविंद सिंह ने बताया कि रात आठ बजे तक ट्रांसफार्मर लग जायेगा और बिजली सप्लाई चालू करा दी जायेगी। वहीं एसडीओ अजय मिश्रा ने बताया कि स्टोर में मात्र 250 केवी का ही ट्रांसफार्मर है। 400 केवी के ट्रांसफार्मर की तलाश की जा रही है। कहीं से 400 केवी का ट्रांसफार्मर खोलवा कर बदलवाया जायेगा। एसडीओ ने जनता के साथ किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार से भी इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिनों से गायब है परानापुर की बत्ती
शहर से सटे परानापुर गांव में जाफरपुर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होती है। 12 जुलाई को हुई भारी बारसात के बाद से परानापुर की बत्ती गुल है। बार-बार की शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के लोग गांव की बिजली सप्लाई बहाल नहीं कर सके। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप बिजली विभाग के कवायद की शिकायत किया और जल्द बिजली सप्लाई बहाल किये जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि 10 दिनों से बिजली न होने से पूरे गांव में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है। पत्रक देने वालों में रविंद्र नाथ पांडेय, अमन राय, आशीष सिंह, शैल मिश्रा, नरेंद्र देव तिवारी, सौरभ राय आदि शामिल रहे।

डीएम ने ली एक्सईएन वर्कशाप की क्लास, मांगा स्पष्टीकरण
ट्रांसफार्मर के लगातार जलने व समय से न बदले जाने के चलते आम जनता इन दिनों काफी परेशान है। लगातार जिलाधिकारी तक बिजली की शिकायत पहुंच रही है। मंगलवार को परानापुर के लोगों ने 10 दिनों से बत्ती न होने की शिकायत की तो जिलाधिकारी बिजली विभाग पर भड़क उठे। तत्काल फोन कर एक्सईएन वर्कशाप की जम कर क्लास लिया और ट्रांसफार्मर के लगातार जलने और बदलने में 10 से 15 लगने पर स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने उन्हें निर्देशित किया है कि स्पष्टीकरण के साथ डिमांड, डिमांड के सापेक्ष उपलब्धता व डिमांड के कितने दिनों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, इसकी पूरी डिटेल 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने शासन की मंशा से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed