फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transfer of medical officer in charge in the name of action

Azamgarh News: कार्रवाई के नाम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का किया स्थानांतरण

Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Transfer of medical officer in charge in the name of action
अमिलो। प्राथमिक स्वास्थ्य सठियांव में विगत दिनों नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद सीएमओ ने इसे संज्ञान लिया। इसकी जांच कराई और जांच के बाद कार्रवाई के नाम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण दूसरी जगह करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

पीएचसी सठियांव में विगत दिवस तीन फरवरी को नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था। ऑपरेशन कराने के लिए महिलाएं अधिक संख्या में पहुंच गई थी। कैंप में अव्यवस्था के चलते आपरेशन कर आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया था। अमर उजाला ने प्रमुखता से पांच फरवरी के अंक में न जांच न पड़ताल, ठंडे बस्ते में डालने की कवायद शीर्षक से समाचार प्रकाशित की थी। सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर प्रकरण की जांच कराई। कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण कर दिया और उनके स्थान पर लाटघाट के प्रभारी डाॅ. अच्युतानंद राय को यहां का प्रभारी बना दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed