फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transfer not effected despite DM letter BJP District President had written letter ACMO accused of extortion

UP: ACMO पर धन उगाही का आरोप, BJP जिलाध्यक्ष ने डीएम को दिया पत्र; कहा- 17 साल से जिले में हैं कई अफसर

Fri, 05 Dec 2025 06:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 06:35 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में एसीएमओ के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। आरोप है कि एसीएमओ ने कई अवैध काम करवाएं हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
Transfer not effected despite DM letter BJP District President had written letter ACMO accused of extortion
एसीएमओ पर धन उगाही का आरोप। - फोटो : istock

विस्तार

UP News: भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने शिकायत की थी कि डॉ. अरविंद चौधरी पर अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है। इस शिकायत की जांच डीएम की ओर से सीडीओ से कराई गई। जांच में उनके 17 वर्षों से जिले में कई पदों पर तैनात रहने की बात सामने आई। इस मामले में डीएम ने निदेशक को पद भेजकर उनके स्थानांतरण का अनुरोध किया लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


31 जून को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा गया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एसीएमओ डा. अरविंद चौधरी अस्पतालों की जांच के बाद उन्हें सीज करने और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें संचालित कराते हैं। इस शिकायत पर डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर मामले की जांच कराई। 
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि 13 जुलाई 2007 को डा. अरविंद चौधरी की तैनाती में हुई थी। डा. अरविंद चौधरी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान का कार्य नौ सितंबर 2024 से ही देख रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया था कि डा. अरविंद चौधरी डिप्टी सीएमओ की नौकरी पाने के समय विकलांग नहीं थे बाद में फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लगाकर 18 वर्ष से आजमगढ़ में जमे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीडीओ ने अपनी जांच आख्या में बताया कि यह महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य स्तर से जांच का विषय है कि शिकायत होने के बाद मानव संपदा पोर्टल के डाटा में संशोधन किया गया या नहीं। उन्होंने बताया कि जांच में यह तथ्य हमारे सामने आए कि डा. अरविंद चौधरी 13 जुलाई 2007 को जनपद में तैनात हुए। इसके बाद पांच मई 2010 को चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद 15 सितंबर 2019 को डिप्टी सीएमओ पद पर पदोन्नत हुए। 

दो-दो पदोन्नतियों के बाद 18 वर्ष से जिले से स्थानांतरण न होने पर सीडीओ ने अपनी जांच में संदेह जताया था। इस पर डीएम रविंद्र कुमार ने सीडीओ की जांच आख्या सहित प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उप्र लखनऊ को पत्र भेजकर उनके गैर जनपद स्थानांतरण का अनुरोध किया था। इसको तीन माह बीतने के बाद भी अब तक निदेशालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह काफी पुराना मामला है। इस मामले में हमने अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी थी। अब इस पर कार्रवाई करना निदेशालय का काम है। इस बारे में हम क्या कर सकते हैं। - रविंद्र कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed