फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trains delayed due to fog, passengers upset

कोहरे के कारण ट्रेनें हुई लेट, यात्री हुए परेशान

Tue, 01 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed due to fog, passengers upset
मेजवां। कोहरे के चलते शाहगंज-आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली कई रेलगाड़ियों की समय- सारणी पटरी से उतर गई है। मंगलवार को इस रेल खंड पर चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेन पांच से छह घंटे देरी से आजमगढ़ पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शाहगंज -आजमगढ़ के रास्ते गुजरने वाली कई रेलगाड़ियां घंटों विलंब से चल रही हैं। कैफियात एक्सप्रेस डाउन (12226) पांच घंटा विलंब से आजमगढ़ पहुंची। जिससे यहां से बनकर जानेवाली कैफियात अप (12225) डेढ़ घंटा देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह सरयू-यमुना डाउन (14650) साढ़े पांच घंटा, गरीब नवाज डाउन (15716) छह घंटे देरी से आजमगढ़ स्टेशन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को समीपवर्ती स्टेशन शाहगंज, खुरासनरोड और सरायमीर में काफी दिक्कतें हुई। खुरासन रोड स्टेशन मास्टर शंभू सिन्हा ने बताया कोहरे के चलते ट्रेने विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed