फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training given to 220 master trainers

Azamgarh News: 220 मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Training given to 220 master trainers
आजमगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीडीओ परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में हरिऔध कला केन्द्र में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के 220 मास्टर ट्रेनर्स को हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें मतदान प्रतिशत संकलन एप, सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि प्रशिक्षण पूरी गंभीरता से लें, जिससे कि आप मतदान कर्मियों को सकुशल प्रशिक्षित कर सकें। मतदान प्रतिशत संकलन एप पर पीठासीन अधिकारियों को मोबाइल में एप के माध्यम से मॉक पोल होने, मतदान प्रारम्भ होने, हर दो घण्टे पर मतदान प्रतिशत तथा मतदान समाप्त होने आदि दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने मतदान प्रतिशत संकलन एप का पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया तथा मतदान प्रतिशत संकलन एप मतदान प्रतिशत संकलन एप पर पीठासीन अधिकारियों को मोबाइल में एप के माध्यम से मॉक पोल होने, मतदान प्रारम्भ होने, हर दो घण्टे पर मतदान प्रतिशत तथा मतदान समाप्त होने आदि दर्ज करने के बारे में बताया। पार्टी रवानगी स्थल पर ईवीएम की फिजिकल चेकिंग करना बताया। इस मौके पर बीएसए समीर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय आईटीआई एवं पीडब्ल्यूडी, शारदा सहायक खण्ड, नलकूप आदि विभागों के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed