फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Train seats are full two months before Diwali and Chhath festival

Azamgarh News: दिवाली और छठ पर्व से दो महीने पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल

Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Train seats are full two months before Diwali and Chhath festival
आजमगढ़। दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेन से अपनों के पास जाने व आने की इच्छा रखने वाले चिंता में हैं। दो महीने पहले ही ट्रेनों में सीट फुल हो गई है। कई ट्रेन ऐसी हैं जिनमें वेटिंग है और कई में तो वेटिंग भी उपलब्ध नहीं है। लोग आरक्षण कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। यदि देखा जाए तो महानगरों से आजमगढ़ आने वाली ट्रेनों में नो रूम है। जबकि आजमगढ़ से महानगराें में जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली है। दिवाली 21 अक्तूबर को है। छठ पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए अभी दो महीने का समय बाकी है, लेकिन ट्रेनों में अभी से सीट फुल हो गई हैं।
विज्ञापन

त्योहार मनाने के लिए आमतौर पर लोग एक या दो दिन पहले ही ट्रेनों से जाते हैं। रेलवे की आईआरसीटीसी एप के अनुसार मुंबई से आजमगढ़ आने वाली गोंडा एक्सप्रेस में 20 अक्तूबर को रिग्रेड दिख रहा है। यही हाल मुंबई से आजमगढ़ आने वाली एलटीटी मऊ एक्सप्रेस, एलटीटी एएमएच एसएफ एक्सप्रेस व छपरा एक्सप्रेस का भी यही हाल है। 20 अक्तूबर के लिए कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं, दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस में 20 अक्तूबर को 45 वेटिंग 21 अक्तूबर को 30 वेटिंग है। इसी प्रकार दिल्ली से आजमगढ़ होकर मऊ जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में 20 अक्तूबर को 44 वेटिंग पार है। दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस 20 अक्तूबर को 20 वेटिंग शो कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर व छपरा से मुंबई को चलने वाली गोदान एक्सप्रेस, एलटीटी मऊ एक्सप्रेस, एलटीटी एएमएच एसएफ एक्सप्रेस में सीट दिखाई पड़ रही है।
वहीं, आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन कैफियात एक्सप्रेस, आनंद विहार एक्सप्रेस व गरीब नवाज एक्सप्रेस में सीट खाली है। ऐसे में महानगरों से अपने घर वालों के साथ त्योहार मनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार पर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में कोच भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed