फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trailer collides with car in parked truck many people died in azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से खड़े ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे; हादसे में दो लोगों की मौत

Mon, 22 Apr 2024 10:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ट्रेलर की टक्कर से एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Trailer collides with car in parked truck many people died in azamgarh
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के मोहम्मदपुर मोड़ के पास रविवार की देर रात लगभग 2 बजे ट्रेलर की टक्कर से एक कार खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बरदह थाना के केटलीपुर निवासी विद्याभूषण उर्फ गुड्डू यादव (55) रविवार को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कार से गए थे। उनके साथ गांव के ही हरिनाथ (60), दयाराम (56) व जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना के चोरसन निवासी रामअचल (48) भी गए थे। देर रात चारों लोग कार से वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान मोहम्मदपुर मोड़ मंगाई नदी पुल के पास स्थित ढाबे के पास कार को एक खड़ी ट्रक के पीछे खड़ी कर दी। विद्याभूषण व दयाराम कार में ही बैठे थे और हरिनाथ व रामअचल लघुशंका के लिए कार से उतरे। इसी दौरान ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार आगे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े लोग

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे विद्याभूषण व दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिनाथ व रामअचल घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 

घटना के बाद पहले से खड़ी ट्रक का चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed