फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders demonstrated for the demand to replace the dilapidated wires

जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated for the demand to replace the dilapidated wires
अहरौला बाजार मे जर्जर हुए बिजली तार को लेकर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। बाजार में बिजली के जर्जर तार अक्सर टूट कर गिरते हैं और आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे नाराज व्यापारियों ने शनिवार को अहरौला बाजार में विरोध प्रदर्शन कर तार बदलने की मांग की।
विज्ञापन

अहरौला बाजार में सब स्टेशन रेड़हा से बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से बाजार तक के तार जर्जर हो चुके हैं। अक्सर तार के टूटकर गिरते रहते हैं। इससे दुर्घटना की भी आशंका है और आपूर्ति भी बाधित होती है। शनिवार को बाजार निवासी प्रेम सागर मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। उनका कहना था कि एक महीने पहले डीएम को पत्रक देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी। डीएम ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। अहरौला बाजार के जर्जर तारों को बदलने की मांग की लंबे समय से की जा रही है। बाजार में तारों के गरम होकर गिरने से बाजार में दुर्घटना भी हो चुकी है। उस समय भी बिजली विभाग को पत्र दिया गया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला नहीं गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सागर मोदनवाल, जयप्रकाश जायसवाल, बाबूराम गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, अजय कुमार, अशोक कुमार, दयाशंकर गुप्ता, लक्ष्मी चौबे, राम उपग्रह गिरी, राजेश चौहान, रामसेवक चौहान, विजय मोदनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed