{"_id":"663e71ffc85dd8d9f90fd534","slug":"tractor-trolley-seized-in-illegal-mining-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115230-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज
विज्ञापन
सरायमीर। थाना पुलिस ने मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन स्थल पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक अन्य ट्रैक्टर व जेसीबी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गए।
सरायमीर थाना पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम रोशन गौतम निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर बताया।
उसने यह भी बताया कि बीनापारा गांव निवासी मो. हासिम मीरपुर एक जेसीबी व छह ट्रैक्टर व ट्राली लगा कर मिट्टी का खनन करा रहे हैं। जिस ट्रैक्टर को वह चला रहा है वह मुस्तफाबाद निवासी प्रदीप कुमार का है।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली को सीज करने के साथ ही खनन स्थल पर पहुंची। टीम के पहुंचने के पहले ही मिट्टी का खनन कर रही जेसीबी व अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर उसके चालक मौके से फरार हो गए। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि फरार हुए जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राॅली मालिकों की तलाश की जा रही है। वहीं अवैध रूप से हो रहे खनन की सूचना खनन विभाग, एसडीएम निजामाबाद व आरटीओ को दे दी गई है।