फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tractor agency dealer gets threat from jail for demanding outstanding money

बकाया रुपये मांगने पर ट्रैक्टर एजेंसी के डीलर को जेल से मिली धमकी, 51 हजार रुपये देकर हड़प लिया सात लाख का ट्रैक्टर

Fri, 15 May 2020 05:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor agency dealer gets threat from jail for demanding outstanding money
demo pic

आजमगढ़ में एक मनबढ़ ने ट्रैक्टर की एजेंसी से महज 51 हजार रुपये में सात लाख का ट्रैक्टर लेकर हड़प लिया। बकाया जमा कराने की बता कहने पर एजेंसी मालिक और उसके कर्मचारियों को जेल से धमकी दिलवाई जा रही है। कार्रवाई न होने से परेशान एजेंसी मालिक ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

 

पीड़ित बसंत सिंह मूल रूप से मऊ मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी जहानागंज बाजार में ट्रैक्टर की एजेंसी है। बसंत के मुताबिक कप्तानगंज के टहरकिसुनदेव गांव निवासी एक व्यक्ति 22 अक्तूबर 2019 को उसके एजेंसी पर पहुंचा। 51 हजार रुपये नगद देकर सात लाख का ट्रैक्टर लेकर चला गया।

विज्ञापन

 

अनुबंध पत्र में शेष रकम जल्द देने की बात कहते हुए दो चेक दिए। अब वह जालसाज दोबारा न तो एजेंसी पर गया, न ही रुपये ही दिया। उसके खाते में भी फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे में बसंत अपना पैसा निकालने के लिए प्राइवेट बैंक से फाइनेंस भी कराया। बावजूद इसके पैसा नहीं मिला, आरोप है कि उल्टे एजेंसी मालिक के सेल्समैन को जेल से फोन कर धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एजेंसी मालिक के मुताबिक अनुबंध पत्र के अनुसार सारे रुपये 10 नवंबर 2019 तक दे देना था। रुपये न मिलने पर एजेंसी मालिक ने एजेंट को उसके घर भेजा। कप्तानगंज थाने में इसकी सूचना भी दी। थाने पर शिकायत करने पर कुछ भाजपा नेता जालसाज के समर्थन में उतर आए।

 

भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने उल्टे एजेंसी मालिक के एजेंट सहित अन्य के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। एजेंसी मालिक को जब कहीं से न्याय नहीं मिला तो एसपी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई और अपनी रकम या ट्रैक्टर दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed