{"_id":"621522527cde38497426c775","slug":"total-17-complaints-on-c-vigil-app-azamgarh-news-vns639951098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-विजिल एप पर हुईं कुल 17 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-विजिल एप पर हुईं कुल 17 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों की शिकायत के लिए बनाए गए सी-विजिल एप पर अब तक कुल 17 शिकायतें आई हैं। जब इन शिकायतों की जांच की गई तो इनमें से सिर्फ एक आचार संहिता के उल्लंघन की थी जबकि 16 शिकायतें दूसरे मुद्दों को लेकर की गई थीं।
चुनाव के दौरान अक्सर किसी न किसी पार्टी के प्रत्याशी की ओर से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है। कभी कभी इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। इसको देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल एप लांच किया है ताकि कोई भी इस तरह की शिकायत दर्ज करा सके। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की शिकायत फोटो या वीडियो लोड कर की जा सकती है। इस एप पर दर्ज कराई गई शिकायत पर 100 मिनट के अंदर टीमें कार्रवाई करती हैं। जनपद में भी इस एप की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। अब तक सी-विजिल एप पर कुल 17 शिकायतें आई हैं। जांच में स्पष्ट हुआ कि इनमें से सिर्फ एक शिकायत आचार संहिता के उल्लंघन की है जबकि 16 शिकायतें चुनाव से हटकर की गई हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की जो एक शिकायत मिली थी उस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए पोस्टर और बैनर को हटवाया।
केस एक
एप पर एक व्यक्ति ने क्षेत्र में एक पार्टी की ओर से वाल पेंटिंग कराने की शिकायत की। इस पर एआरओ ने मौके पर पहुंच कर दीवाल पर की गई वाल पेंटिंग को मिटवाया।
विज्ञापन
केस- दो
सी-विजिल पर एक व्यक्ति ने शिकायत की कि मतदान के दिन ड्यूटी पर होने के कारण कितने लोग परीक्षा नहीं दे पाते हैं। जबकि मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस शिकायत को खारिज कर दिया गया।
केस तीन
व्यक्ति ने शिकायत की कि रात में अधिक संख्या में लोग प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। जबकि गाइडलाइन बदल गई है। ऐसे में यह शिकायत निराधार घोषित की गई।
सी-विजिल एप पर अब तक कुल 17 शिकायतें आई हैं। इन शिकायतों में सिर्फ एक शिकायत चुनाव से संबंधित थी। जिस पर कार्रवाई की गई लेकिन शेष 16 शिकायतें दूसरे विभागों से संबंधित थी।-चंदन कुमार, डीआईओ एनआईसी।