फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tore a page from the record and registered my name.

Azamgarh News: अभिलेख से पन्ना फाड़ दर्ज कराया अपना नाम

Wed, 25 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tore a page from the record and registered my name.
आजमगढ़। सगड़ी तहसील बनकट गांव में अभिलेखागार में रखे अभिलेखों में एक व्यक्ति का नाम फाड़कर अपना नाम दर्ज करा लिया। उसके बाद जमीन का बैनामा दूसरे के नाम कर दिया। एडीएम प्रशासन के आदेश पर अभिलेखपाल अतुल कुमार ने नगर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बनकट गांव निवासी मुहम्मद आबिद ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अभिलेखों में हेरफेर करके इंद्राज कराने और फर्जी नकल बनाकर जमीन बेचने का आरोप लगाया। डीएम के निर्देश पर इस मामले की जांच की गई तो पाया गया कि गाटा संख्या 229, 266, 273, 113, 109 और 110 आकार पत्र 45 के खाता संख्या 192 में मोहम्मद शरीफ, मो. इस्गालुन व मो. इसाउद्दीन आदि के नाम दर्ज है। उसे फाड़ दिया गया है और रिकार्ड रूम की फर्जी दस्तखत व मोहर लगाकर फर्जी नकल तैयार की गई। इस पर एसडीएम सगड़ी की कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। नियाज, ऐजाज और इम्तेयाज ग्राम खुदादादपुर तहसील निजामाबाद का नाम दर्ज करा लिया गया। इसके बाद नियाज आदि ने मो. असहद पुत्र मैनुद्दीन और अजमल पुत्र फिरोज ग्राम बनकट के नाम उक्त जमीन का बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

जांच में आरोप सही पाए जाने पर एडीएम प्रशासन ने कूटरचना कर धोखाधड़ी करने के मामले में नियाज अहमद, इम्तेयाज अहमद और ऐजाज अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश अभिलेखपाल राजस्व अतुल कुमार को दिया गया। अतुल कुमार की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
यह पुराना मामला है। शिकायत पर जांच कराई गई थी। धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व एडीएम प्रशासन ने ही इसमें एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। जिसके क्रम में यह एफआईआर कराई गई है।
राहुल विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed