फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Torch procession rally taken out in the district

Azamgarh News: जनपद में निकाली गई मशाल जुलूस रैली

Tue, 16 May 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Torch procession rally taken out in the district
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तरह सोमवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से मशाल जुलूस रैली निकाली गई। रैली के जरिए जिले के खिलाड़ियों और लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया गया। डीएम विशाल भारद्वाज और एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने मशाल जुलूस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 मई से पांच जून तक लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और गोरखपुर में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलों का लोगो और मास्कट ड्रेस, एंथम का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मई को राजधानी लखनऊ में करेंगे। खेलों के प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी जिलों में मशाल रैली निकालकर लोगों का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाया जा रहा है। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जिले की जनता और खेलों के प्रति लोगों की रूचि को बढ़ाने के लिए यह रैली निकाली गई। स्टेडियम में जिमनास्टिक एवं योगा का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण की मशाल रैली विभिन्न खेलों के खिलाडियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अन्य नागरिकोंके साथ सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकाली गयी। रैली स्टेडियम से निकलकर पांडेय बाजार चौराहा, शिब्ली कॉलेज होते हुए पहाड़पुर पुलिस चौकी पहुंची, वाहां से वापस स्टेडियम पहुंची। इस रैली में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय के साथ स्टेडियम में तैनात विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ी और संस्थाओं के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed