{"_id":"6685a125d13738cefa05ccb4","slug":"took-information-about-new-laws-from-subordinates-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-117426-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मातहतों से नए कानूनों के बारे में जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मातहतों से नए कानूनों के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी हेमराज मीना ने मंगलवार की शाम मुबारकपुर व जहानागंज थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों से एक जुलाई से लागू नए कानूनों के बारे में जानकारी ली। इसके बारे में बताया भी। थाने में सफाई व फाइलों के रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश दिए।
एसपी पहले मुबारकपुर थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिसर का निरीक्षण कर अच्छी तरह सफाई रखने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों से लागू किए गए नए कानूनों से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके बाद एसपी जहानागंज थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया। एसपी ने सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नए कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में नियमित सफाई के निर्देश दिए। थाना परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति परखी। जनसुनवाई रजिस्टर को चेक कर संबंधित पुलिस कर्मी को समस्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करने व समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।