फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Took crores from 40 people in the name of job, complaint filed in police station

Azamgarh News: नौकरी के नाम पर 40 लोगों से करोड़ों लिए, थाने में तहरीर

Mon, 15 Apr 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Took crores from 40 people in the name of job, complaint filed in police station
अहरौला। थाना क्षेत्र के छितौनी बना खुर्द गांव निवासी व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर 40 लोगों को करोड़ों रुपये की ठगी की है। इतना ही नहीं सभी से छह से नौ लाख की वसूली के बाद फर्जी नियुक्तिपत्र देकर छह माह तक ट्रेनिंग भी करा दिया। फ्रॉड की जानकारी होने पर पीड़ितों ने रविवार की देर शाम अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी 0है।
विज्ञापन

संदीप, सोनू, शिवाभारती, प्रवीण, दिनेश, मुकेश, खुशबू निवासी आंबेडकरनगर, विनय कुमार निवासी बासथान अहरौला बताया कि छितौनी बना खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर 40 लोगों से पैसा लिया। किसी से छह तो किसी से नौ लाख रुपये तक लिए गए। इतना ही नहीं फर्जी नियुक्ति पद देकर छह माह तक सभी का वारणसी में छह माह की ट्रेनिंग भी दिलाई। इसके लिए सभी को होटल में ठहराया था। ट्रेनिंग के बाद सभी को वाराणसी के बलवरिया ब्लॉक में ड्यूटी भी लगा दी गई। सारा लेनदेन 2020-2021 के बीच हुआ। ट्रेनिंग के बाद सभी जब फील्ड में ड्यूटी करने लगे तो उन्हें पता चला कि नियुक्ति ही फर्जी है। इसके बाद पीड़ितों ने पैसा लेने वाले से पैसे वापस मांगे तो वह आज-कल की बात कह कर बरगलाने लगा। परेशान होकर पीड़ितों ने रविवार को अहरौला थाने पर छितौनी बना खुर्द गांव निवासी अमित कुमार उर्फ संदीप के नाम तहरीर दिया।
विज्ञापन


00

नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए लोगो की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed