फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tomato farmers are earning 12 lakhs by planting two lakhs.

Azamgarh News: टमाटर की खेती में दो लाख लगाकर 12 लाख कमा रहे किसान

Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Tomato farmers are earning 12 lakhs by planting two lakhs.
आजमगढ़। जिले के पांच ब्लॉकों में किसान टमाटर की खेती प्रमुखता से करते हैं। टमाटर की लोकल मंडियों में आपूर्ति कर लाखों कमा रहे हैं। अपने खेतों में दर्जनों लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार 400 से अधिक किसान टमाटर की खेती से जुड़े हुए हैं। एक हेक्टेयर टमाटर की खेती में लगभग ढाई लाख रुपये लगाकर किसान लगभग 12 लाख की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के महाराजगंज, अजमतगढ़, सठियांव, जहानागंज व पल्हनी ब्लॉक में किसान टमाटर की खेती अधिक करते हैं। हर वर्ष 100 से 120 हेक्टेयर टमाटर की खेती की जाती है। अधिकांश किसान बांस- तार पर लता वाले प्रजाति के टमाटर की खेती करते हैं ताकि फल जमीन से ऊपर रहे और पकने तक सड़े नहीं। यहां का टमाटर बाहर के बड़े शहरों में नहीं जाता है। जिले की बेलइसा बड़ी मंडी के साथ ही लोकल बाजारों की मंडियों में आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा मऊ के दोहरीघाट व गोरखपुर के बड़हलगंज मंडी में भेजा जाता है। तार बांस के सहारे टमाटर की अच्छी खेती होती है। वहीं, उद्यान विभाग की तरफ से किसानों को समय- समय पर बीज, खाद व दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। इस बार भी टमाटर की खेती अच्छी है। अगेती में टमाटर के फल आने लगे है जबकि बिछेती में अभी नवंबर तक आएंगे।
विज्ञापन

00
अजमतगढ़ ब्लॉक के मेघई खास गांव के टमाटर किसान मनोहर सिंह इस बार एक हेक्टेयर में लता वाले टमाटर की फसल लगाएं हैं। बांस- तार के सहारे यह आठ फिट उंचाई तक फैलकर फल देगा। नवंबर माह में लगे पौधे से फरवरी से टमाटर निकलना शुरू हो जाएगा और जून तक तक निकलेगा। प्रतिदिन कम से कम 20 क्विंटल टमाटर लोकल मंडियों में जाएगा। एक हेक्टेयर में दो से ढाई लाख रुपये की लागत आती है। 10 से 12 लाख तक का टमाटर बिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00
महाराजगंज ब्लाॅक के परायनपुर गांव के टमाटर किसान राज बहादुर सिंह इस बार एक एकड़ में टमाटर की फसल लगाएं हैं। उन्होंने बताया कि टमाटर की फसल अच्छी है। एक सप्ताह के भीतर पहली तोड़ाई शुरू हो जाएगी।अभिलाषा प्रजाति का टमाटर दो आगामी मई माह तक फल देगा। इतनी खेती में लगभग दो लाख रुपये लागत आती है और छह से सात लाख रुपये का टमाटर निकलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed