फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today there will be a sample collection in Mubarakpur

आज फिर होगा मुबारकपुर में सैंपल कलेक्शन

Fri, 17 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a sample collection in Mubarakpur
मुबारकपुर के नयापुरा सिकठी में सैनिटाइजेशन कराती पालिका की टीम। - फोटो : AZAMGARH
आज फिर होगा मुबारकपुर में सैंपल कनेक्शन
विज्ञापन

--मुनादी कर छूटे लोगों से सैंपल देने की अपील की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारकपुर। हॉटस्पॉट क्षेत्र नयपुरा सिकठी को पूरी तरह संक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को एलान कराया गया कि यदि नयापुरा पुरवे सहित आसपास का कोई भी ऐसा व्यक्ति हो जोकि एक माह के भीतर विदेश सहित देश के अन्य महानगरों से आया हो और उसे किसी प्रकार की दिक़्क़त जैसे खांसी , बुखार, गले में परेशानी, जुकाम आदि हो तो सबा हॉस्पिटल के ऊपरी तल पर शनिवार को स्वास्थ विभाग की टीम सैंपलिंग करेगी। इसमें पहुंचकर अपनी और अपने परिवार की जांच एवं सैम्पलिंग करा लें।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को सैम्पलिंग कैम्प लगाया गया था। इसमें 145 लोगों की सैम्पलिंग कराई गई थी। 50 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। जो लोग छूट गए हैं उनके लिए शनिवार को विशेष रूप से सैम्पलिंग कैम्प लगाया जाना है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी जानकारी अलाउंस के माध्यम से दे दी गयी है। वहीं, शुक्रवार को भी यह पुरवा सील रहा और लोगों को आवश्यक चीजें किराना, साग-सब्जी डोर टू डोर उपलब्ध कराई गई। पुलिस लगातार पुलिस चक्रमण करती रही। पालिका की ओर से सैनिटाइज कार्य किया जा रहा है। क़स्बा चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे अपने हमराही के साथ पीपीई किट पहनकर हॉटस्पॉट क्षेत्र चक सिकठी ग्रामसभा के नयापुरा पुरवे में पहुंचे। लोगों को सख्त हिदायत दी कि गांव का नया पूरा पुरवा पूरी तरह से सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed