फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To make India self-reliant, we will have to move ahead with the ideas of Swami Vivekananda

Azamgarh News: भारत को आत्मनिर्भरता बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों के साथ बढ़ना होगा

Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
To make India self-reliant, we will have to move ahead with the ideas of Swami Vivekananda
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन रविवार को श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज के सभागार में हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, स्मारिका विमोचन, पुरस्कार एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें जनपद के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालय एवं संस्थाओं के बच्चों और कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. प्रवेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवनकाल बहुत अल्प समय का रहा। इस अल्प समय में ही उन्होंने जो कर दिया वे कई जन्मों के बराबर है। प्रो. अखिलेश सिंह ने कहा कि आज हमें भारत को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाना है तो उनके विचारों के साथ ही आगे बढ़ना होगा। डाॅ. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आत्मनिर्भरता का स्वप्न स्वामी जी ने सवा सौ साल पूर्व ही भारतवासियों को दिखा दिया था। संस्था के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने कहा कि संस्था निरंतर स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवा पीढ़ी में पहुचाने के लिए प्रत्येक वर्ष निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसके विभिन्न स्कूलों के बच्चें भाग लेते है। अशोक वर्मा, डाॅ. रविंद्र राय, शैलेश राय, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एडवाकेट अमित श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शुभांरभ डाॅ. भक्तवत्सल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन अभय तिवारी ने किया। इस दौरान राजन प्रसाद यादव, सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, प्रो. गीता सिंह, डाॅ. पूनम तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्र, मनोज तिवारी, राजेश स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed