फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tired of pleading, youth themselves took up the road repair

गुहार लगाते थक गए तो खुद ही उठाया सड़क की मरम्मत का बीड़ा

Thu, 05 Nov 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Tired of pleading, youth themselves took up the road repair
निजामाबाद के असनी गांव में गांव के युवा गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। रानी की सराय ब्लाक के असनी गांव के युवाओं ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य खुद ही शुरू कर दिया है। जबकि इस मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीण काफी दिनों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील के रानी की सराय ब्लाक के असनी गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण लगभग तीन वर्ष पहले किया गया था जो वर्तमान में काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। थक हारकर गांव के लोग बैठ गए तब गांव के युवकों ने इसकी मरम्मत स्वयं करने का बीड़ा उठाया। बृहस्पतिवार को फावड़ा, कुदाल लेकर गांव के नवयुवक इसकी मरम्मत करने में जुट गए। जब इसकी जानकारी गांव के प्रधान को हुई तो वह कुछ मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे और काम कराने को कहा। लेकिन नवयुवकों ने उन्हें रोक दिया। गुड्डू यादव ने बताया कि इसकी सूचना कई वर्षों से लगातार प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों को दी जा रही है लेकिन कोई कार्य करने को तैयार नहीं है। इस काम में नंदू यादव, खुददू यादव, लालजीत यादव, बृजेश यादव, विजय यादव, राजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बुद्धू यादव, अभिषेक यादव, दीपक यादव, संदीप यादव, आदर्श यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed