फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tight arrangements for CM's security, drones will be monitored

सीएम की सुरक्षा के कड़े प्रबंध, ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tight arrangements for CM's security, drones will be monitored
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जोन के सभी जिलों से फोर्स को बुला लिया गया है। एडीजी जोन रामकुमार ने स्वयं सीएम के सुरक्षा की कमान को संभाल लिया है। बुधवार को बाहर से आयी फोर्स के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर न्हें ब्रीफिंग की गई। एडीजी जोन के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी को उनकी ड्यूटी के साथ ही जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सीएम के आगमन के एक दिन पूर्व बुधवार को ही बाहर से आने वाली सारी फोर्स जिले में पहुंच गई है। बुधवार को पुलिस लाइन में एडीजी जोन रामकुमार ने सुरक्षा की कमान खुद के हाथों में लेते हुए सीएम की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस अधिकारियों व अन्य कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गुजरने वाले सभी रास्तों के साथ ही निरीक्षण करने वाले स्थलों पर पैनी नजर रखे। जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि सीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीआई व हरिहरपुर गांव का दौरा करेंगे। जिसके लेकर पूरी व्यवस्था को एक दिन पूर्व ही पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त कर दिया गया। सीएम के पूरे कार्यक्रम की पुलिस लाइन में बिंदुवार समीक्षा की गई। सीएम की सुरक्षा को लेकर वाराणसी जोन के सोनभद्र, मिर्जापुर, वारणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, मऊ व जौनपुर से फोर्स बुलायी गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस के अलावा बाहर से 30 एडिशनल व सीओ, 300 सब इंस्पेक्टर के अलावा 1500 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को बुलाया गया है। सुरक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। परिंदा भी कहीं पर नहीं मार सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed