फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thunderstorm crop four times

आंधी-पानी से फसल चौपट

Sun, 08 Apr 2018 11:54 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
रविवार की भोर में करीब तीन बजे आई आंधी और जनपद के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने किसानों की मड़ाई को बाधित कर दिया वहीं आंधी के कारण आम की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।  
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आसमान में बादलों के साथ तेज हवा चलती रही। लेकिन रविवार की भोर में आंधी के साथ जनपद में दक्षिणी सीमा के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। किसानों ने गेहूं का बोझा बांधकर खेतों में छोड़ा था। बहुत से किसानों का मड़ाई के बाद भूसा खेतों और खलिहानों में पड़ा था। सरसों की फसल भी खलिहान में ही थी। वहीं बरसात से पूर्व आई आंधी ने खेतों में काटकर बिना बांधे छोड़े गए गेहूं को उड़ा दिया। आम की फसल पर भी आंधी का प्रभाव पड़ा है। टिकोरे पेड़ों से गिर गए। सुबह से ही किसान गेहूं के बोझ को खोलकर सुखाने में लगे रहे। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार खेतों में रखी गेहूं की फसल भीग चुकी है। सड़कों पर जगह-जगह जल-भराव हो गया।  मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार आम की फसलों के साथ ही गेहूं की फसल भी बर्बाद हुई है। किसान मुकुटधारी, राजेन्द्र, साहब राज, रामअवध आदि ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है।  लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार देवारा खास राजा गांव निवासी पल्टन यादव ने  कहा कि गेहूं की पैदावार इस बार 30 प्रतिशत कम हुई है। सुमेर ने बताया कि गेहूं खेतों में काटकर बोझा बांध कर छोड़ा गया है। बारिश के साथ आई आंधी के कारण कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। नगर क्षेत्र में भी भोर से ही बिजली गुल रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed