फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three-tier Panchayat elections: Nine detainees sent from district jail to non-district

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिला कारागार से गैर जनपद भेजे गए नौ बंदी

Wed, 07 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: Nine detainees sent from district jail to non-district
आजमगढ़। संवेदनशील जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध बंदियों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी। इसे लेकर डीएम और एसपी ने ऐसे बंदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित करवने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शासन से अनुमति मिलते ही नौ बंदियों को गैक जनपदों की जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ आदि संवेदनशील बूथों और क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराते हुए निर्भिक होकर मतदान को संपन्न कराने की अपील कर रहे हैं। पुलिस बीते चुनाव में हुई घटनाएं और उससे जुड़े अपराधियों की भी पहचान करते हुए उनके गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शासन की अनुमति मिलने पर नौ बंदियों को दूसरी जेलों में भेजा गया है। इसमें मार्टीनगंज के ब्लाक प्रमुख रह चुके ठाकुर मनोज सिंह को गोरखपुर, चंदर राय को गाजीपुर, गुरु प्रसाद राय को मऊ, दीपक राय को जौनपुर जेल भेजा गया है। पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत को सुल्तानपुर, रणविजय यादव को गाजीपुर, पिंटू यादव को सुल्तानपुर, दिलीप उर्फ प्रदीप यादव को गोरखपुर और कृष्णानंद उर्फ मंटू को अंबेडकरनगर की जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed