फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three thousand masks sent to doctors, no one found

चिकित्सकों को भेजे गये तीन हजार मास्क, मिले किसी को भी नहीं

Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three thousand masks sent to doctors, no one found
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में अपने चिकित्सक और कार्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और कोरोना से बचाव के अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। स्वास्थ्य महकमे की इस लापरवाही से अस्पतालों पर तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष से कई डॉक्टरों ने महकमे की इस दुर्व्यवस्था की शिकायत भी की। चिकित्सकों से हुई वार्ता का ऑडियो भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष लगातार यह बात कह रहे हैं कि सीएमओ ने उन्हें फोन पर बताया था कि तीन हजार मास्क डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए सभी सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध करा दिए गए है। वहीं, इसी आडियो में तरवां क्षेत्र के कई डॉक्टर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह से यह शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें अब तक विभाग ने किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं उपलब्ध कराया है। प्रतिदिन मरीज आ रहे हैं, जिन्हें हम बिना ग्लब्स व मास्क के ही देख रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी डॉक्टरों के साथ ही वार्ता के ऑडियो को वायरल कर दिया है। ऑडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संसाधन की कमी जरूर है लेकिन लगातार बाहर से सामान मंगाए जा रहे हैं और उन्हें सभी सीएचसी, पीएचसी व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं डिप्टी सीएमओ व स्टोर इंचार्ज डॉ. संजय ने बताया कि पहले तीन हजार मास्क आए थे जिसे सभी अस्पतालों पर 50-50 पीस भेजा गया। इसके साथ ही सीएचसी पर छह सेनेटाइजर, ग्लब्स, ब्लीचिंग पाऊडर, फिनायल आदि भी पर्याप्त मात्रा में भेजे गये। वर्तमान में पुन: 15 हजार मास्क आया है, जिसे वितरित कराने की तैयारी चल रही है। अस्पतालों पर तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों को इस महामारी में सभी सुरक्षा के उपाय मुहैया कराये जा रहे है। जहां तक शिकायत की बात है तो आरबीएसके के तहत तैनात कुछ डॉक्टर ऐसा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि महामारी का दौर चल रहा है और संसाधन की कमी है। फिर भी महकमा अपने सभी कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने की कवायद में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ ने मुझसे स्वयं कहा था कि तीन हजार मास्क मैने डॉक्टरों व कर्मचारियों को मुहैया कराये है। इसके बाद भी कई डॉक्टरों मुझसे अब तक मास्क, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत किया है। यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। इसकी शिकायत डीएम के साथ ही वीसी के दौरान मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से भी करूंगा। - ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed