फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three thieves arrested for stealing trader's rice

Azamgarh News: व्यापारी का चावल चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested for stealing trader's rice
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी गल्ला व्यवसायी के घर से पिकअप पर लदा 46 कुंतल चावल 13 मार्च की रात चोरी हो गया था। इस बाबत व्यापारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था। पुलिस ने एक माह बाद तीन चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गए आठ बोरी चावल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों चोर का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

भगतपुर गांव निवासी गल्ला व्यवसायी रविंद्र गुप्ता ने 13 मार्च को गांव से ही 46 कुंतल चावल खरीदा था। जिसकी कीमत 90 हजार रुपये थी। चावल को पिकअप पर लदवा कर घर के बाहर ही खड़ा करवा दिया और सोने चले गए। देर रात अज्ञात चोर पिकअप पर लगे 46 बोरी चावल को चोरी कर ले गए। सुबह पिकअप खाली पड़ा देख गल्ला व्यवसायी ने बिलरियागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया। विवेचना में अमित कुमार निवासी बारोडीह थाना भुड़कुडा जिला गाजीपुर का नाम प्रकाश बतौर चोर प्रकाश में आया। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले गल्ला व्यापारी की पहचान हिमांशु जायसवाल व विशाल जायसवाल निवासी रासेपुर थाना तरवां के रुप में की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोर अमित को सियरहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अंडर पास के पास से पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 2200 रुपये नकद बरामद किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले गल्ला व्यापारी हिमांशु व विशाल जायसवाल को गिरफ्तार को रासेपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने आठ बोरी चावल भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed