फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three quintal ganja recovered, two smugglers arrested

Azamgarh News: तीन कुंतल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three quintal ganja recovered, two smugglers arrested
जिले में मादक पदार्थो के कारोबार पर अभी तक लगाम नहीं लग सकी है। पुलिस की कवायद को धत्ता बताते हुए मादक पदार्थ कारोबारी आज भी अपने अवैध धंधे में लगे हुए है। मंगलवार को देवगांव कोतवाल, निजामाबाद एसओ व एसओजी टीम फरिहां चौराहे के पास मौजूद थी। इसी दौरान शहदुल्लाचक गांव के पास दो डीसीएम में गांजा होने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो डीसीएम से कुल तीन कुंतल नौ किग्रा गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही दो गांजा तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस महकमे ने अपनी सफलता मीडिया के समक्ष रखी। पुलिस के अनुसार फरिहां-निजामाबाद मार्ग पर शाहदुल्ला चक गांव के पास दो डीसीएम खड़ी थी। जिसमें रखे काले रंग के बक्सों से कुछ सामान इधर-उधर किया जा रहा था। शक होने पर देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे, एसओ निजामाबाद राजेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी दिनेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही मौजूद लोग भागने का प्रयास किए, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सूर्यमणि यादव निवासी सदहा थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ हाल पता मकान नंबर 547 मोहल्ला जूली आंडी की चाल संतोषनगर गोरेगांव ईस्ट मुम्बई तथा अनुरोध कुमार सिंह निवासी कुंज थाना भभुआ जिला कैमूर प्रांत बिहार बताया। दोनों डीसीएम की तलाशी लेने पर काले बक्से में रखे 309 किग्रा गांजा बरामद हुआ। एक डीसीएम पर आगे शीशे पर ऑन आर्मी ड्यूटी लिखा हुआ था। ताकि रास्ते में पुलिस उन्हे न रोके। पुलिस टीम ने यह बरामदगी मंगलवार को ही कर ली थी लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता कर खुलासा किए जाने के चलते इसे दबाए रखा। सूत्रों से पुलिस द्वारा गांजा बरामदगी की सूचना अमर उजाला को मंगलवार की देर शाम ही हो गई थी लेकिन कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था। बुधवार की सुबह एसओ निजामाबाद ने बहुत कुरेदने में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने की बात बताया। दोनों डीसीएम को पुलिस ने सीज करने के साथ ही बरामद तीन कुंतल गांजा को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

00000000000
ऑन आर्मी ड्यूटी लिख गांजे की कर रहे थे सप्लाई
रानी की सराय। पुलिस ने जिन दो डीसीएम से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उसमें एक पर ऑन आर्मी ड्यूटी लिखा कागज लगा हुआ है। आर्मी ड्यूटी के नाम पर डीसीएम से गांजा की सप्लाई की जा रही है। दोनों गाड़ियों में एक पर महाराष्ट्र प्रांत तो दूसरे पर बिहार प्रांत का नंबर है। रास्ते में पुलिस को धोखा देने के उद्देश्य को लेकर एक डीसीएम के शीशे पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर गांजा तस्करों द्वारा लगा रखा गया है। दोनों डीसीएम फिलहाल निजामाबाद थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे खड़े किए गए है। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि रास्ते में पूछने पर पुलिस वालों को यह बताया जाता था कि आर्मी वालों का सामान लेकर जा रहे है। इसी लिए आगे स्टीकर चस्पा करने के साथ ही गांजा को काले रंग के बक्सों में रखे थे और बक्सो के आगे ऐसे सामान रख दिए गए थ, जिससे लगे कि किसी आर्मी के जवान का सामान जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed