फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people were caught giving chemistry exam in place of others, FIR lodged

Azamgarh News: दूसरे की जगह रसायन विज्ञान की परीक्षा देते तीन पकड़े गए, तहरीर

Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three people were caught giving chemistry exam in place of others, FIR lodged
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफियाओं की सेंधमारी परीक्षा के 9वें दिन शनिवार को भी देखने को मिली। इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में तीन लोगों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए सचल दल की टीम ने पकड़ा। सचल दल ने उत्तरपुस्तिका जमा कराने के बाद युवकों को परीक्षा केंद्र बाहर कर दिया। वहीं केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 282 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट की बुनाई तकनीक समेत अन्य विषयों पर परीक्षा थी। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान सचल दल की टीम परीक्षा केंद्रों का जायजा लेती रही। सचल दल की प्रभारी रुबी खातून अपनी टीम के साथ राजा राम स्मारक इंटर कॉलेज गंभीरपुर पहुंची। जांच में तीन परीक्षार्थी संदिग्ध लगे। रुबी खातून ने संदिग्ध परीक्षार्थियों की जांच की तो वह फर्जी पाए गए। वह दूसरे के स्थान पर रसायन विज्ञान की परीक्षा दे रहे थे। सचल दल की प्रभारी रुबी खातून ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में विशाल को छोड़ बाकी नाबालिग हैं। गंभीरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, अलगू राम स्मारक इंटर कॉलेज आजमपुर में नकल की सूचना पर अंडर ट्रेनिंग ऑफिसर प्रशांत राज हुड्डा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अन्य दल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की, लेकिन कुछ मिला नहीं। वहीं, क्षेत्र में चर्चा रही कि एसटीएफ की टीम भी जिले में परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगू राम स्मारक इंटर कॉलेज आजमपुर में नकल की सूचना मिली थी। सुनने में आ रहा एसटीएफ की भी टीम पहुंची थी। अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि क्या मामला था। जानकारी मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
नकल कराने की सूचना मिली थी। अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अलगू राम स्मारक इंटर कॉलेज में एसडीएम के साथ पहुंचे थे। कुछ मिला नहीं रुटीन चेकिंग थी।- केके गुप्ता, थानाध्यक्ष कंधरापुर।

राजाराम स्मारक इंटर कॉलेज गंभीरपुर में दो नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़े जाने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- बसंत लाल थानाध्यक्ष गंभीरपुर।


00
प्रथम पाली
कक्षा - विषय - पंजीकृत छात्र - उपस्थित - अनुपस्थित
हाईस्कूल - गृह विज्ञान - 20045 - 18452 - 1592
इंटरमीडिएट - रंगाई, बुनाई तकनीक अन्य - 811 - 773 - 38
द्वितीय पाली
हाईस्कूल - कंप्यूटर - 654 - 607 - 47
इंटरमीडिएट - रसायन, समाज शास्त्र - 80932 - 74367 - 5565
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed