{"_id":"6117f5da8ebc3e59297a953d","slug":"three-people-of-the-district-will-be-honored-with-gold-medals-azamgarh-news-vns606102862","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन लोग गोल्ड मेडल से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन लोग गोल्ड मेडल से होंगे सम्मानित
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के तीन लोगों को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान से जिले के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गोल्ड मेडल पाने वालों में जिले के रहने वाले व अयोध्या में जेल अधीक्षक डॉ. शशिकांत मिश्रा के अलावा प्रभारी निरीक्षक बिलरियागंज धर्मेद्र कुमार सिंह व साइबर सेल के कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह शामिल है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल पाने वाले प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, साइबर सेल के कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने जिले का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट सेवा के लिए इन दोनों को डीजीपी द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
अंबारी संवाददाता के अनुसार मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के फूलेश गांव में जन्मे डॉक्टर शशिकांत मिश्रा इन दिनों अयोध्या जिला कारागार में जेल अधीक्षक पद पर आसीन हैं। इन्हें भी डीजीपी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। डॉ. मिश्रा को 2006 में राज्यपाल तथा 2008 व 2014 में राष्ट्रपति के हाथों सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा मेडल का पदक हासिल हो चुका है। यही नहीं बंदियों के पुनर्वास एवं जेल सुधार की दिशा में अग्रणी कार्य करने पर इन्हें 2019 में डीजी (कारागार) द्वारा सिल्वर मेडल प्रदान किया गया था। अब उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए डीजीपी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।