फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people died due to deteriorating health, death is suspected

Azamgarh News: तबीयत बिगड़ने से तीन की गई जान, गर्मी से मौत की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to deteriorating health, death is suspected
रानी की सराय/फरिहा। निजामाबाद व रानी की सराय थाना क्षेत्र में तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं रानी की सराय में हुई मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों मौतों का कारण परिजन गर्मी अधिक होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के मलिक हुसेनपुर गांव निवासी चंद्रदेव कुमार (55) घर पर रहकर खेती-किसानी करते हैं। मंगलवार को पूरे परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए मसानी माता के मंदिर गए थे। पूजन के बाद पूरा परिवार ऑटो से घर के लिए रवाना हो गए। जबकि चंद्रदेव साइकिल से घर के लिए चल दिए। वह घाटीपट्टी नहर पुलिया के पास पहुंचे और वहीं रुक गए। अचानक से वह गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं फरिहा निवासी 90 वर्षीय मोतीलाल यादव अपने घर पर थे। मंगलवार की शाम अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोगों ने चिकित्सक को दिखाया इसके बाद घर लेकर चले आए। इसके कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनके तीन पुत्र हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार दत्तात्रेय घाट पर किया। वहीं फकरुद्दीन शेख की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके शरीर का तापमान अचानक बढ़ गया। परिजन फरिहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। उनके सात पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed