फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three more accused involved in kidnapping and killing of innocent arrested in azamgarh

आजमगढ़ः अपहरण कर मासूम की हत्या में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 10:19 PM IST
सार

कुनाल शुक्रवार की शाम घर के बाहर से ही लापता हो गया था। तलाश के बाद भी जानकारी नहीं होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करायी थी। रविवार को पुलिस ने मासूम का शव गांव में ही नेवासा पर रहने वाले मनीष के घर से बरामद किया था।
 

विज्ञापन
Three more accused involved in kidnapping and killing of innocent arrested in azamgarh
मासूम कुनाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में मासूम का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी  शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जगरनाथ सराय गांव निवासी पांच वर्षीय कुनाल पुत्र अवधेश शुक्रवार की शाम घर के बाहर से ही लापता हो गया था।

विज्ञापन


तलाश के बाद भी जानकारी नहीं होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करायी थी। रविवार को पुलिस ने मासूम कुनाल का शव गांव में ही नेवासा पर रहने वाले मनीष के घर से बरामद किया था। मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। मनीष ने बताया कि अवधेश के परिवार के लोगों ने 2011 में उसके नाना की हत्या की थी।
विज्ञापन


इसका बदला लेने के लिए उसने कुनाल की हत्या कर शव घर में छिपा दिया। रविवार को जब मनीष को लेकर पुलिस शव की बरामदगी के लिए उसके घर पहुंची तो वहां उसने पहले से छिपा कर रखे तमंचे से फायरिंग कर भागने की कोशिश की।  वहीं विवेचना में पुलिस ने तीन और लोगों के नाम का खुलासा किया। जिन्हें पुलिस ने सोमवार को बेलईसा से गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम रामनिवास पुत्र स्व. रामहित, सुबेदार पुत्र नखडृ व देवेंद्र कुमार पुत्र सुबेदार निवासी ग्राम जगरनाथ सराय बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed