फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three more accused arrested in Bamhaur case, 11 arrested so far

Azamgarh News: बम्हौर कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़े गए

Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in Bamhaur case, 11 arrested so far
आजमगढ़। बम्हौर गांव में लावा परछन के समय वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक प्रधान रहमान सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

घटना तीन जून की है, जब मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी संदीप कन्नौजिया ने थाने में तहरीर दी थी कि राकेश कन्नौजिया के विवाह के अवसर पर लावा परछन की रस्म के लिए महिलाएं व युवतियां पोखरे की ओर जा रही थीं। तभी दूसरे समुदाय के लड़कों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि इस मामले में अब तक अबूजैद, अरमान, वसीम, मो. मोअज्जम, एहतेशाम, एक किशोर अपचारी, रहमान व आलम उर्फ हीटलर (ग्राम प्रधान) गिरफ्तार किए गए थे। शनिवार को अरबाज, नदीम उर्फ नदीम शमीम शेख व भुल्लन उर्फ मोहम्मद मुस्तकिन सहित आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed