फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three miscreants who came to kill the young man were caught by the police

युवक की हत्या करने आए तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 06 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants who came to kill the young man were caught by the police
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैरजनपदीय तीन शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई। उक्त तीनों युवक भाड़े पर हत्या करने के लिए गोंडा जिले से यहां आए थे। अल्लीपुर गांव निवासी और गोंडा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने इस बनदमाशों को अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक की हत्या की सुपारी दी थी। घटना होने के पूर्व ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव स्थित डीह बाबा स्थान से पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध युवकों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पकड़े गए तीनों बदमाश गोंडा जनपद के नबाबगंज थाना अंतर्गत तुलसीपुर माझा के रहने वाले हैं। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम दीनानाथ यादव, डफली यादव व देवेंद्र यादव बताया। इनके पास से एक अपाची बाइक, दो तमंचा, छह कारतूस व 2050 रुपये बरामद हुआ। थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि अल्लीपुर गांव निवासी अखिलेश यादव गोंडा जिले के कौड़िया थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। इनके भाई की कुछ दिनों पूर्व गांव में हत्या हो गई थी। जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ और अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए। इतना ही नहीं अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई भी हुई। एक अभियुक्त राहुल इन दिनों जमानत पर छूट कर आया था। एसआई अखिलेश ने उसी की हत्या की सुपारी इन्हें दी थी। इसके लिए एसआई ने उन्हें 20 हजार रुपये भी दिया था। घटना के पूर्व ही रानी की सराय पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिस पर एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पूरी टीम को 15 हजार रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

साजिश रचने वाला दरोगा भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस द्वारा ने हत्या करने आए तीन गैर जनपदीय अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर चौथे आरोपी के रूप में गोंडा जनपद में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को भी चिह्नित किया। अखिलेश यादव अल्लीपुर गांव के ही रहने वाले है। उन्होंने ही बदमाशों को हत्या की सुपारी दिया था। शुक्रवार को रानी की सराय थाना पुलिस ने गोंडा जिले में तैनात दरोगा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग आर्य ने चौथे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिए जाने पर रानी की सराय थाना पुलिस की सराहना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed