{"_id":"67bcbd31a96553b901038ee4","slug":"three-miscreants-arrested-for-assault-and-firing-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-127992-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मारपीट और फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मारपीट और फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने तीन दिन पूर्व शराब पीने से मना करने पर तीन भाइयों के ऊपर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल व चार पहिया वाहन बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि इनके फरार दो अन्य साथियों की तलाश अभी की जा रही है।
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्रीकांत चौहान की भगवानपुर नहर के पास फर्नीचर की दुकान है। शनिवार की रात करीब आठ बजे स्कॉर्पियो और कार सवार आठ युवक आए। वे श्रीकांत के दुकान के बगल में गाड़ी खड़ी कर शराब पीने लगे। श्रीकांत ने विरोध किया तो उक्त युवक उसे गाली देने लगे। विवाद बढ़ा तो बदमाशो ने छह राउंड फायरिंग कर दी। इसमें श्रीकांत व उसके दो भाई उमाकांत और रमाकांत घायल हो गए थे। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को जरिए मुखबिर की सूचना पर बरदह थाने की पुलिस टीम ने लसड़ाखुर्द पुलिया से एक स्कार्पियो से घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के खरकौली गांव निवासी आकाश राय उर्फ गोलू, बुढावल गांव निवासी हिमांशु राय व उसरी खुर्द गांव निवासी गणेश यादव शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि अभी इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है जो घटना में शामिल थे। इनके पास से स्कॉर्पियो वाहन व पिस्टल बरामद हुई है।