{"_id":"571fbeaa4f1c1b0a61a91722","slug":"three-killed-in-road-accidents-in-azamgarh-distict","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं सोमवार की रात तहबरपुर थाने के गोनई की पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन चंदापार गांव निवासी संतोष कुमार (22) पुत्र भोला चार भाइयों में छोटा था। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। दस दिन पहले घर आया था। संतोष के घर किसी की शादी थी।
इसमें कंधरापुर थाने के पांडेय चौर गांव निवासी उसकी मौसी कमलावती देवी (40) पत्नी अमरजीत भी गई थी। वह दो पुत्र और एक पुत्री की मां थी। शादी होने के बाद संतोष मंगलवार सुबह मौसी कमलावती को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयगहा बाजार के पास रोडवेज की अनियंत्रित बस की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता, मौत हो गई। उधर, तहबरपुर थाना क्षेत्र के चकमजनू गांव निवासी भीमल यादव (40) पुत्र राजदेव सोमवार को गोनई की पुलिया बाजार गया था। वहां पर सामानों की खरीदारी करने के लिए भीलम सड़क पार कर रहा था। अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता, उसकी मौत हो गई।