फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three killed in cylinder blast

सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या हुई तीन

Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three killed in cylinder blast
स्थानीय थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाना गांव में पांच दिन पूर्व हुई सिलिंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। हादसे में झुलसे बालक ने बुधवार की सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाना गांव में 24 सितंबर को लालमन के घर में गैस रिसाव के चलते लगी आग से सिलिंडर में विस्फोट हो गया था। इस घटना में लालमन समेत पड़ासी के घर की छत ही ढह गई थी। वहीं कुल 14 लोग घायल हुए थे। घायलों में 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से अस्पताल प्रशासन ने पांच गंभीर लोगों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य सात लोग स्वयं अस्पताल की व्यवस्था से खिन्न होकर दूसरे अस्पतालों में चले गए। वाराणसी ले जाते समय मैसर (45) की गंभीरपुर के पास मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे वर्षीय आकुर (45) ने मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में दम तोड़ दिया। बुधवार को सैफ (15) पुत्र इस्लाम ने भी वाराणसी में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed