फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three killed, five injured in separate road accidents

Azamgarh News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed, five injured in separate road accidents
गोरिया बाजार में हुई दुर्घटना के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : AZAMGARH
बलरामपुर। अलग-अलग चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग मामूली घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र जलालपुर गांव निवासी 63 वर्षीय सुदर्शन राजभर पुत्र स्व. कन्ही राजभर शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे बाइक से खरियानी स्थित अपनी बहन सुमित्रा के घर गए थे। वह घर जाने के लिए नाती सौरभ के साथ निकले, जैसे ही वह तरवां के उमरी चट्टी के पास पहुंचे कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र शांतिपुर गांव निवासी मुकेश (26) पुत्र स्व. नाथे राम शुक्रवार की रात करीब आठ बजे साइकिल से बिलरियागंज हॉस्पिटल में खाना लेकर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किस वाहन से हादसा हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वह राजगीर का काम करता था।
विज्ञापन

इसी क्रम में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर गांव निवासी राम समाहर (65) पुत्र स्व. लोटन शनिवार को दिन में एक बजे साइकिल से लखीमपुर जा रहे थे। नंदी भौजी गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर सवार सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी शिवम पांडेय (17) पुत्र राजीव कुमार पांडेय व किशन विश्वकर्मा (18) पुत्र दिनेश विश्वकर्मा जाफरपुर घायल हो गए। वह बाइक से वाराणसी जा रहे थे। वहीं गाजीपुर जनपद के पहरियाबाद थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी निवासी मनोज राजभर (34) पुत्र सुभाष राजभर और तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर बढ़यापार गांव निवासी लाल प्यारे 50 पुत्र जय कुसुम शुक्रवार की शाम चार बजे पीजीआई से दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। पीजीआई के पास चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed